साहिबगंज, अप्रैल 1 -- साहिबगंज। बरहेट के भोगनाडीह के पास एनटीपीसी रेल ट्रैक पर मंगलवार की रात 2.40 बजे बड़ा हादसा हुआ है । पहले से खाली मालगाड़ी में ललमटिया खदान से कोयला लोड कर तेज रफ्तार में आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे मालगाड़ी में भीषण आग लग गई। हादसे में लोको पायलट समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस ट्रैक (एमजीआर)का इस्तेमाल फरक्का एनटीपीसी(पश्चिम बंगाल)से ललमटिया(गोड्डा)के बीच सिर्फ कोयला ढुलाई के लिए होता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालगाड़ी के चालक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के जियागंज के ज्ञानेश्वर माल(62) और बोकारो सेक्टर 9 के अंबुज महतो(35) की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में सहायक लोको पायलट जीके नाथ, राजेंद्र कुमार, मजदूर रवि घोष व जिरूल शेख घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मालदा भेजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.