हजारीबाग, फरवरी 14 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने अपनी पत्नी व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को महाकुंभ में स्नान किए। बरही विधायक ने कहा कि बरही विधानसभा सहित प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए डुबकी लगाई एवं स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। कहा महाकुंभ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है, यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है। महाकुंभ भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। गंगा, यमुना और सरस्वती का यह त्रिवेणी संगम केवल जल का मिलन नहीं, बल्कि अध्यात्म, परंपरा और संस्कृति का महासंगम है। त्रिवेणी संगम में विधायक के साथ उनकी मीना यादव ने भी भक्ति और आस्था की डुबकी लगाई। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक...