पीलीभीत, सितम्बर 29 -- पीलीभीत। बरही रेंज में शिकारियों की तलाश में निकली वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। वन दरोगा सहित पांच वन कर्मियों को बंधक बनाकर ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीटा। एक वनकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। वन दरोगा ने 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। माधोटांडा क्षेत्र के नगरिया खुर्द कलां गांव में शारदा सागर डैम के नाले में एक तेंदुआ पिछले दिनों तारों की जाल में फंस गया था। वन कर्मियों ने तेंदुआ को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया था। हांलाकि जाल में फसंने से शुक्रवार को घायल हुए तेंदुए की शनिवार की सुबह मौत हो गई थी। तेंदुए के शिकारियों के जाल में फंसने की आशंकाओं के बाद क्षेत्र में सख्ती कर दी गई। शनिवार रात वन दरोगा और सेक्शन प्रभारी शिवम कुमार श्रमिक रवि कुमार, सु...