हजारीबाग, दिसम्बर 26 -- बरही प्रतिनिधि। 29 दिसंबर को संत निरंकारी मंडल द्वारा क्षमायाचना दिवस मनाया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजक संत निरंकारी मंडल बरही इकाई है। निरंकारी मंडल बरही के हरेंद्र सिंह ने बताया कि निरंकारी मिशन का यह वार्षिक समारोह है। समारोह में मुख्य अतिथि संत निरंकारी मिशन रांची की चंपा भाटिया आएंगी। इसके साथ ही ज्ञान प्रचारक सीके सिन्हा, आरपी सिंह, डाॅ एस एन सिंह, डाॅ दिवाकर सिंह, शिक्षक जगदीश प्रसाद स्वर्णकार, महात्मा राजेंद्र रविदास, महेश रविदास समेत संत निरंकारी मंडल से जुड़े बरही, चौपारण, बसरिया, अल्पीटो, बगोदर, सरिया के श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम में सेवादल रैली, प्रार्थना, पीटी परेड के साथ सत्संग, प्रवचन और सत्संगियों को ब्रह्म ज्ञान दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...