कोडरमा, अक्टूबर 8 -- कोडरमा। कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक का बरही आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह बरही प्रखंड प्रमुख मनोज रजक के नेतृत्व में रसोइया धमना स्थित लोकनायक होटल में आयोजित हुआ, जहाँ स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक को फूलों की माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करने से हुई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.