उरई, फरवरी 19 -- कालपी। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में कालपी हमीरपुर मार्ग के बरही बंबा से बसरेही तक सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई। बुधवार को सत्र के दौरान कालपी विधानसभा के अंतर्गत कालपी हमीरपुर मार्ग के बरही बंबा से बसरेही तक उखड़ी पड़ी रोड को बनाए जाने की मांग कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने की उन्होंने विधानसभा में मांग उठाई की बरही बंबा से बसरेही तक पूरा मार्ग उखड़ चुका है। इस रोड से करोड़ों रुपए का बालू खनन होता है जिससे सरकार को करोड़ों रुपए की आमदनी होती है। बालू के ट्रकों के निकलने से पूरा रोड उखड़ चुका है जिससे करीब तीन दर्जन गांव काफी बुरी तरह से प्रभावित है लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी होती है इस मार्ग का निर्माण कराया जाए। विधायक विनोद चतुर्वेदी की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत...