हजारीबाग, अप्रैल 20 -- बरही प्रतिनिधि। बरही प्रखंड में कोई खेल मैदान नहीं है। बरही के बच्चे स्कूल मैदान में अपने बलबूते क्रिकेट, फुटबॉल खेलते हैं। सरकार द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और फिर उनकी खेल प्रतिभा का अंत हो जाता है। प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड मैदान को ही बच्चे क्रिकेट और फुटबॉल खेलने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन प्रखंड मैदान सार्वजनिक स्थल है। कभी सरकारी कार्यक्रम, कभी राजनीतिक दलों का कार्यक्रम और कभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का खेल प्रभावित होता है। कई कई दिन तक मैदान में खुटे डंडे गड़े रहते हैं। मैदान में गंदगी पसर जाती है जिसकी सफाई भी खेलने वाले बच्चों को ही करना पड़ता है। बरही में खेल संघ है बरही स्पोर्ट्स एसोसिएशन। इसके संरक्षक हैं अब्दुल मनान वारसी। अब्दुल मनान वारसी बताते हैं कि बरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.