हजारीबाग, जनवरी 9 -- बरही प्रतिनिधि। बरही प्रखंड जविप्र डीलर संघ का वनभोज सह मिलन समारोह संघ की मजबूती के आह्वान के साथ संपन्न हुआ। मिलन समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डोमन पाण्डेय ने किया। जवाहर घाट में आयोजित मिलन समारोह में सभी जविप्र डीलरों ने एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम के बाद सभी ने लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। मिलन समारोह में अध्यक्ष डोमन पांडे, सचिव केदार यादव, कोषाध्यक्ष सुखदेव साव, किशोर ठाकुर, जितेंद्र कुमार यादव, मनोज यादव,मंटू ठाकुर, राम लखन यादव, रणधीर रविदास, नंद किशोर कुमार, बीरेंद्र साव,अर्जुन रविदास, परमेश्वर यादव,बंटी ठाकुर,वरूण साव,मो कैयूम, छोटेलाल रजवार, महादेव यादव, बालेश्वर यादव, चंद्रदेव रविदास, संतोष केशरी, सहित बरही प्रखंड के अनेक डीलर शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.