हजारीबाग, फरवरी 13 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल को प्रोन्नत कर वरीय पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। 20 जनवरी को झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आलोक में झारखंड राज्य पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक कोटि में विभिन्न पदाधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की गई है। प्रोन्नति पाने वालों में बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल शामिल हैं। उनकी प्रोन्नति पर पुलिस पदाधिकारी और बरही के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। इधर हजारीबाग के रहने वाले विकास चंद्र श्रीवास्तव भी वरीय पुलिस उपाधीक्षक बन गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.