गंगापार, दिसम्बर 1 -- मांडा के बरहाकला गांव के नाम से आबंटित पीसीयू का धान क्रय केन्द्र बरहाकला ग्राम पंचायत में नहीं है। ग्राम प्रधान तक को इस धान क्रय केन्द्र की जानकारी नहीं है, लेकिन धान क्रय के सरकारी पोर्टल के अनुसार सर्वाधिक 1034 कुंतल धान की बरहाकला समिति पर तौल हो चुकी है। मांडा विकास खंड में सुरवांदलापुर, हाटा, मांडा खास, मझिगवां और बरहाकला में कुल पांच धान क्रय केन्द्र शासन द्वारा पोर्टल के अनुसार खोले गये हैं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मांडा अखिलेश कुमार गुप्ता के अनुसार अब तक मांडा के सुरवांदलापुर स्थित धान क्रय केन्द्र में 12 किसानों से 456:80 क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। हाटा के नाम से आबंटित धान क्रय केन्द्र हाटा से दस किलोमीटर दूर गिरधरपुर तिराहे पर खोला गया है। पोर्टल के अनुसार यहां भी 411:20 क्विंटल धान की तौल हो चुकी ह...