हजारीबाग, अप्रैल 28 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ गोमियां पथ में स्थित बरहमसिया काली मंदिर में बैशाख मास की अमावस्या तिथि रविवार की मध्य रात्रि में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की वार्षिक पूजा शुरू हुई। इसमें शामिल होने के लिए आसपास के अलावा दूरदराज इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजन के पश्चात में हवन पूजन, महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण किया गया। सोमवार को भी मंदिर में दिन भर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। लोगों ने मां काली से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण हुआ। मंगलवार को भी दिनभर पूजन, हवन के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आचार्य सह काली उपासक उमाशंकर वैद्य ने बताया कि बरहमसिया काली मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई सभी मनोकामना पूरी होती है। इसी कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.