चंदौली, दिसम्बर 2 -- धीना। बरहनी विकास खंड में कुल 18 धान क्रय केंद्र खोला गया है। इसमें क्षेत्र के चार क्रय केंद्रों पर अभी बोहनी नहीं हो पाई है। इन इलाकों में खेत में कीचड़ और पानी होने के कारण धान की कटाई में परेशानी हो रही। जिससे कटाई के साथ मड़ाई दोनों प्रभावित है। जिससें इस क्षेत्र के किसान केंद्रों पर नहीं पहुंच रही है। बरहनी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह ने बताया की कॉपरेटिव से संचालित चार सेंटरों पर अभी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। उस पर खरीद शुरू कर दिया जाएगा। अब तक 7 क्रय केंद्रों से 3000 से ज्याद धान खरीद की गई है। कुल 30 किसानों ने अबतक धान बेचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...