चंदौली, दिसम्बर 23 -- चंदौली, संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं जिला पोषण समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान पूर्व सूचना के बाद भी लगभग सभी बिंदुओं पर खराब प्रगति पाए जाने पर डीएम ने बरहनी और शहाबगंज पीएचसी के एमओआईसी( मेडिकल ऑफिसर इन-चार्ज) पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश सीएमओ को दिया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह सुलभतापूर्वक आम नागरिक को शासन के मंशानुरूप मिलता रहें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय को निर्देशित किया कि सीएचसी-पीएचसी पर चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें एवं शिथिलता बरतने वाले के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.