साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- बरहड़वा। बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने रविवार की देर रात आनंद विहार एक्सप्रेस से एक किशोरी का रेस्क्यू किया गया। कार्रवाई आरपीएफ बरहरवा के उप निरीक्षक सुरेश पासवान तथा बाल संरक्षण से जुड़ी मंथन संस्थान की अंशु मालाकार के सहयोग से की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन के एस-3 कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री ने सूचना दी थी कि एक किशोरी अकेले इधर-उधर घूम रही है। सूचना मिलते ही जब ट्रेन रात करीब 10:40 बजे बरहरवा स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए लड़की को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर पूछताछ की। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह भागलपुर (बिहार) जिला की रहने वाली है। उसकी मां का निधन बचपन में ही हो गया था, जबकि पिता बाहर मजदूरी करते हैं। इसके चलते वह नानी के यहां रहती है। उसने यह भी बताया कि गोरख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.