देवरिया, फरवरी 27 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को बरहज नगर में भव्य शिव बरात निकली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के बराती बने। बरात में शामिल होकर लोग खुद को धन्य कर रहे थे। महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। भूत-बैताल का रूप धारण कर नृत्य करते युवा आकर्षण का केंद्र रहे। नीलकंठ महादेव मंदिर से मुन्ना बाबा के देखरेख बरात निकली। आगे-आगे हाथी व घोड़े तथा पीछे रथ पर सवार बाबा बर्फानी मनोहारी छटां बिखेर रहे थे। प्राचीन हनुमानगढ़ी से सरयू तट पहुंची। वहां नपाध्यक्ष श्वेता जायसवाल व श्यामसुंदर जायसवाल ने बरात का स्वागत किया। वहां से राधाकृष्ण मंदिर, डाकघर, पुलिस चौकी, मुख्य चौक होते हुए बरात आश्रम मोड़ तक पहुंची। अंत मे धूमधाम से शिव व पार्वती का वैदिक संस्कार के अनुसार विवाह हुआ। पूर्व नपाध्यक्ष अजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.