लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- अदालत के आदेश पर वहां के अमीन के साथ शुक्रवार को बरसोला कलां में बस्ती हटवाकर जमीन मालिक को कब्जा दिलाने पहुंची टीम को कब्जेदारों के विरोध के कारण देर शाम बेरंग वापस लौटना पड़ा। इस मामले में अमीन कमिश्नर ने पांच लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार दोपहर बाद बरसोला कलां गांव के मोहर्रम अली की एक एकड़ से अधिक जमीन पर घर बनाकर रह रहे लोगों को बेदखल कर उनका निर्माण हटाने अदालत के आदेश पर अमीन कमिश्नर समेत तहसीलदार भीमचंद, कोतवाल अमित सिंह भदौरिया, कई थानों के पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान दो जेसीबी मशीनें लेकर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले भूमि को चिन्हित करने के लिए इसका सीमांकन राजस्व विभाग टीम के साथ पूरा किया। टीम का विरोध करने रोड पर पहले से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.