हल्द्वानी, मई 29 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को भीमताल के बाईपास में निर्माणधीन नहर कवरिंग के कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों से निर्माण कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने की बात कही। विधायक कैड़ा ने बताया कि भीमताल बाईपास में नहर कवरिंग और डामरीकरण के लिए शासन से 8 करोड़ की राशि स्वीकृति कराई गई है, जिससे निर्माण कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बात कही। यहां नहर कवरिंग नहीं होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आए दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारियों को बरसात से पूर्व निर्माण कार्य पूरा करने को निर्देशित किया है। इस दौरान निरीक्षण में मंडल अध्यक्ष भाजपा कमल जोशी, प्रदीप पाठक, प्रकाश कनौजिया, उमेश पाठक, आशु पाठक, अनिल चनौतिया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.