गुड़गांव, मई 6 -- सोहना, संवाददाता। चार दिन पहले तेज आंधी के साथ हुई बरसात से दमदमा झील में पानी आने से पर्यटको के चेहरे खिल उठे है। झील किनारे बना हरियाणा टूरिज्म निगम का सारसा टूरिज्म पर्यटन केन्द्र संचालक समेत आसपास बने निजी रिसोर्ट मालिको को ठप पड़ा करोबार चलने के आसार नजर आने लगा है। वहीं नौकायान करने अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को भी अन्य स्थान पर जाना नहीं होगा। शुक्रवार की सुबह तेज आंधी के साथ आई बरसात से जहा गर्मी का बढ़ता तापमान कम हो गया। वहीं तीन तरफ अरावली पहाड़ियों के बीच बनी दमदमा झील में पानी आने से राहत की सांस ली है। फरवरी माह से झील का पानी तेजी से सूखने से नौकायान के शौकिन पर्यटक भरपूर आनंद नहीं ले पा रहे थे। अप्रैल माह में तो पानी सूखने से झील किस्तों पर सांस ले रही थी। लेकिन शुक्रवार को अरावली पहाड़ियों की श्रंखलाओ से पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.