गंगापार, अक्टूबर 5 -- लगातार हो रही बरसात कच्चे घरों और गरीबों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। बरसात से लगातार भीगने के कारण अचानक कच्चा मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने के पूर्व परिजन घर से निकल गये थे, जिससे जनहानि नहीं हो पायी। मांडा क्षेत्र के परोहनी गाँव निवासी करुणा शंकर का कच्चा घर शनिवार रात बरसात से अनवरत भीगने के कारण अचानक गिर गया। मकान गिरने के पूर्व उनकी पत्नी सोनकली बच्चों व परिजनों के साथ घर से निकल गयी थी, जिससे जनहानि नहीं हो पाया। घर में रखा घर गृहस्थी का हजारों का सामान मकान के मलबे में दब गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से त्वरित अहैतुक सहायता की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.