श्रावस्ती, अक्टूबर 4 -- श्रावस्ती, टीम। तेज हवा के साथ शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं खेत में खड़ी धान की फसल को नुकसान हुआ है। इससे किसानों के चेहरे पर परेशानी दिखी। शुक्रवार सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। 11 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद सिरसिया, हरदत्त नगर गिरंट, जमुनहा, गिलौला, इकौना आदि क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे हुई बारिश बंद हो गई। इसके बाद चार बजे के बाद से फिर से तेज बारिश होने लगी जो देर शाम तक जारी रही। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन खेतों में बारिश का पानी भर गया। इससे खेतों में कटी पड़ी धान की फसल को नुकसान हुआ है। हरदत्त नगर गिरंट के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में घुटने तक पानी भर गया। इससे चिकित्सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.