भभुआ, जुलाई 2 -- राज्य संपोषित बालिका प्लस टू स्कूल के द्वार व पीछे में कचरा फेंकने से निकलने वाली दुर्गंध से हर वर्ष बेहोश व बीमार होती हैं छात्राएं प्रधानाध्यापक द्वारा पत्र लिखने के बाद भी नप प्रशासन ने नहीं किया कुछ स्कूल के आसपास ठेला व मालवाहक वाहन खड़ा करने से होती है दिक्कत (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, एक प्रतिनिधि। बरसात शुरू होते ही शहर के राज्य संपोषित बालिका प्लस टू स्कूल की छात्राएं चिंतित होने लगी हैं। विद्यालय के द्वार व पीछे में कचरा फेंके जाने से उसमें से निकलनेवाली दुर्गंध से हर वर्ष इस छात्राएं बेहोश होती हैं और उनकी तबीयत खराब होती रहती है। स्कूल के पास ही मटन, चिकेन व मछली के अलावा सब्जी मंडी है। इसके अवशेष जहां-तहां फेंकने व नाली में बहाने से भी दुर्गंध आती है। सब्जी मंडी के आसपास के दुकानदार सड़ी-गली सब्जियों को स्कूल ...