लखीमपुरखीरी, जून 24 -- बाढ़ व बरसता के समय जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। बरसात के समय में सांपों से बचाव को अलर्ट रहने के लिए आपदा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। यह भी बताया कि अगर सर्पदंश की घटना हो तो कैसे तुरंत बचाव किया जा सके। सर्पदंश प्रबंधन में क्या करें, क्या न करें इस पर फोकस किया गया है। सांपों की तमाम प्रजातियां होती हैं। इसमें कुछ बहुत जहरीले तो कुछ में जहर कम होता है। जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित राज ने बताया कि वैसे तो सांपों से हमेशा खतरा रहता है, लेकिन बरसात में खतरा बढ़ जाता है। बरसात व बाढ़ में जगह-जगह जलभराव होने से सांप सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए घरों व अन्य जगह छिप जाते हैं। इससे सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया कि अगर सांप काट ले तो तुरंत उस जगह को साबुन व पानी से घोएं। दांत के निसान की जांच कर...