अलीगढ़, सितम्बर 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय लबरिया में गणेश प्रतिमा के लिए लगाया गया टेंट रविवार देररात बरसात में ढह गया। लोहे का पाइप गिरने से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर लोगों ने आक्रोश जताया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई, तब जाकर लोग शांत हुए। अधिकारियों ने दो दिन में नई प्रतिमा लगाने का भरोसा दिया है। सराय लबरिया में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त था। इसे लेकर लोग एकत्रित हो गए। आजाद समाज पार्टी के शहर विधानसभा के उपाध्यक्ष रवि गौतम व अन्य आ गए। असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर सहायक नगर आयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.