लातेहार, मार्च 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतो में करीब 50 से अधिक चापानल खराब होकर पड़ा हुआ है। इनमे से ऐसे भी कई चापानल हैं जो महीनों से खराब है। उन चापानलों के खराब रहने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है,लेकिन उसे अपेक्षाकृत ठीक कराने में देरी की जा रही है। गर्मी शुरू होने के साथ साथ जल संकट भी अब उत्पन्न होने लगी है। हालांकि खराब चापानलों को ठीक कराना शुरू कर दिया गया है। लात पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जग सहाय सिंह ने बताया कि इस पंचायत के विभिन्न गांवों में लगभग 20 चापानल खराब है। उक्त चापानलों को बनवाने के लिए पेयजल विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। मोरवाई पंचायत के मुखिया आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इस पंचायत में करीब 20 चापानल खराब है,लेकिन उसे नही बनवाया जा रहा है। खुरा,बेतला आदि पंचायतो में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.