लातेहार, सितम्बर 6 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह और मंगरा लैम्पस में 200 बैग यूरिया खाद की आपूर्ति हुई है। यूरिया की आपूर्ति से किसानों को कुछ राहत मिली है, जो धान की फसल में यूरिया का छिड़काव नहीं कर पा रहे थे। बरवाडीह और मंगरा लैम्पस में सौ -सौ बैग यूरिया खाद मिली है। शुक्रवार को लैम्पस में खाद लेने कई किसान पहुंचे। उन्हें अपराह्न करीब एक बजे तक लैम्पस के बाहर परेशान होना पड़ा। उनमें महिला किसान भी थी। उस समय लैम्पस बन्द था और किसानों को यूरिया वितरण शुरू नही हुआ था। किसान लैम्पस खुलने और यूरिया वितरण का इंतजार करते दिखे। किसान प्रेम सिंह, संजय प्रसाद, नन्ददेव सिंह आदि किसानों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि व्यवस्था काफी खराब है। जिस कारण यूरिया वितरण में देरी की गई। इधर जब लैम्पस के सेल्स मैन मनोहर प्रसाद से इस बारे में पूछा गया तो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.