लातेहार, मार्च 7 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में किसानों से अब तक लक्ष्य के लगभग आधा ही धान की खरीदारी हो पाई है। क्रय केंद्र में धान खरीदी की जो स्थिति है,उससे अभी धान की खरीदारी लक्ष्य से दूर ही है। जबकि इस वर्ष धान की अच्छी उपज हुई थी। बावजूद धान की खरीदारी लक्ष्य तक पहुंचने की संभावना कम ही लग रही है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार बरवाडीह में संचालित क्रय केंद्र में लगभग 14 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था,लेकिन अब तक लगभग साढ़े छह हजार क्विंटल ही किसानों से धान की खरीदारी हुई है। बताया यह भी जाता है कि कई किसानों से पूर्व में साहूकारों के द्वारा धान लेकर कई क्विंटल धान बाहर बेच दिया गया है। जिस कारण कई किसान क्रय केंद्र में धान बिक्री नही कर पा रहे हैं। क्रय केंद्र लैम्पस समिति अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि 31 मार्च तक क...