लातेहार, मार्च 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में भाकपा माले का सदस्यता अभियान को लेकर 23 मार्च को समुदायिक भवन मे प्रखण्ड स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। सम्मेलन मे सभी पंचायत से माले के तमाम सक्रिय सदस्य और प्रमुख नेता गण शामिल होंगे। भाकपा माले के जिला सचिव बिरजू राम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में नया प्रखण्ड कमेटी का चुनाव किया जाएगा। प्रखण्ड मे पार्टी का विस्तार और मजबूतीकरण पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रखण्ड में विकास योजनाओं में व्यापक लूट के खिलाफ और भूमि , वन सम्पदा आदि की सुरक्षा और पेशा क़ानून को झारखण्ड मे लागू कराने के लिए जोरदार आंदोलन करने की रणनीति बनाई जाएगी। सम्मेलन के पहले संकल्प मार्च भी निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.