हजारीबाग, अप्रैल 28 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बरवाडीह के भू-रैयतों ने सोमवार को पीएनएम कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी की कोयला ट्रांसपोर्टिंग गाड़ियों को 13 माइल के पास रोक दिया। भू-रैयत रोजगार और प्रदूषण भत्ता की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। भू-रैयतों ने पीएनएम कंपनी के पदाधिकारी से वार्ता करने की मांग की थी, लेकिन वार्ता नहीं हो सकी। इसके बाद सीआईएसएफ के जवान और थानाप्रभारी ने पहल की और दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी नेमधारी रजक, एसआई इंद्रजीत कुमार, सीआईएसएफ के पदाधिकारी, एनटीपीसी व पीएनएम कंपनी के पदाधिकारी और बरवाडीह के ग्रामीण भू-रैयत मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.