लातेहार, अगस्त 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बभनडीह निवासी बीएसएफ जवान बसंत सिंह,जैप के हवलदार करमचंद सिंह और जिला पुलिस के एएसआई मनोज सिंह के घर से मंगलवार की रात चोरों ने नकदी जेवर सहित लाखों की चोरी कर ली। वहीं चोरों ने पुलिस जवान विजय सिंह के घर में भी दरवाजा की कुंडी उखाड़ कर चोरी करने का प्रयास किया, इसमें चोर सफल नहीं हो पाए। चोरों ने करीब डेढ़ सौ मीटर की परिधि में रहे उन पुलिस कर्मियों के घरों को एक ही रात निशाना बनाया है। प्रभावित घर वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर चोरी की वारदात की तफ्तीश शुरू कर दी है। बीएसएफ के जवान बसंत सिंह और हवलदार करमचंद सिंह छुट्टी पर घर आये हैं। जबकि एएसआई मनोज सिंह ड्यूटी पर हैं। एएसआई मनोज सिंह की पत्नी संयोगा देवी ने बताया कि चोर घर में घुसे और तीन क...