लातेहार, अक्टूबर 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में नदी छठ घाटों पर मंगलवार को सुबह उदीयमान सूर्य भगवान को सैकड़ो व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही चार दिनी छठ महापर्व श्रद्धा भाव से सम्पन्न हो गया। अर्घ्य लेने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्सुकता देखी गई। सैकड़ों छठ व्रती दंडवत करते हुए आदर्श नगर छठ घाट, देवरी नदी छठ , पुल नदी छठ घाट और लंका कोयल नदी छठ घाट पहुंचे। व्रतियों ने उन छठ घाटों पर सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। वहीं मंगलवार को उदीयमान सूर्य भगवान को व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित कर अपनी मनोकामना की कामना की। सभी छठ घाट छठ मईया के गीतों से भक्तिमय हो गया था। छठ घाट समिति के द्वारा छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। व्रतियों की सुविधा के लिए टेंट आदि भी लगाए गए थे। उन छठ घाटों पर छठ महापर्व करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.