लातेहार, जनवरी 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में खुलेआम कई अवैध ईंट भट्ठे चल रहे हैं। उसमे चिमनी और बंगला के अवैध ईंट भट्ठे शामिल है, लेकिन विभागीय स्तर पर अवैध ईंट भट्ठा संचालको पर किसी प्रकार की कार्रवाई नही हो रही है। अवैध ईंट भट्ठा संचालको का हौंसला बुलंद है। खबरों के अनुसार लुहुर, पैरा, घोड़ा करम, मुर्गीडीह, लंका आदि जगहों पर अवैध ढंग से बंगला और चिमनी ईंट भट्ठा बेरोकटोक चल रहा है। अवैध ईंटो की बिक्री भी खुलेआम बिना कोई चालान रसीद के हो रही है। ईंट भट्ठा संचालित सम्बन्धित कोई कागजात नही रहने की बात कही जा रही है। अवैध ढंग से मिट्टी की खुदाई के दौरान कई हरे भरे पेड़ - पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। ईंट भट्ठे के धुएं से गांव में प्रदूषण भी फैल रहा है। विभागीय अधिकारियो को इसकी जानकारी भी है, लेकिन बावजूद इस तरफ से आंखे मूंद लिए गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.