लातेहार, अक्टूबर 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह आदर्शनगर नदी छठ घाट समिति के पंकज गुप्ता फिर अध्यक्ष बनाये गए हैं। पंकज गुप्ता कुछ दिन पहले छठ घाट समिति अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार की शाम छठ घाट पर श्रद्धालुओं की बैठक हुई। बैठक में पंकज ने खुले शब्द में कहा कि कुछ लोगो के कारण वह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए थे। चर्चा के बाद नए सिरे से छठ घाट समिति का गठन किया गया। इसमे सर्व सम्मति से पंकज गुप्ता को फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया है।वहीं राजदीप रिक्की और पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार को उपाध्यक्ष, मयंक विश्वकर्मा और राकेश अग्रवाल को उप सचिव और डॉ सुधीर प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.