लातेहार, सितम्बर 15 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह-चिरिमिरी रेल लाइन का जल्द निर्माण शुरू कराने के लिए चतरा के सांसद कालीचरण सिंह काफी गम्भीर हैं। उन्होंने इसकी पहल शुरू कर दी है। उन्होंने बरवाडीह के गढ़वाटांड़ में सोमवार को दौरे के क्रम में यह बातें कहीं। सांसद ने कहा कि वह और पलामू सांसद ने रेलमंत्री से मुलाकात की है। उनसे लंबित पड़ी बरवाडीह-चिरिमिरी लाइन निर्माण कराने की मांग की है। रेलमंत्री ने इस संदर्भ में उन्हें ठोस आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना को कैबिनेट में पास कराया जाएगा। इसके लिए पलामू सांसद भी लगे हुए हैं। इस रेल परियोजना के बनने से यहां से मुम्बई की दूरी लगभग 400 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस क्षेत्र का विकास होगा और लोगों में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि चिरिमिरी लाइन निर्माण कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस र...