लातेहार, फरवरी 8 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सीओ लवकेश सिंह और पुलिस ने रविवार को सुबह संयुक्त छापामारी कर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। बरवाडीह थाना में अवैध बालू ढुलाई के मामले में ट्रैक्टर के अज्ञात मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि छेन्चा कोयल नदी घाट से बिना चालान रसीद के उत्खनित बालू उक्त ट्रैक्टर से बरवाडीह की तरफ लाया जा रहा था। सीओ को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में सीओ ने पुलिस के साथ छेन्चा- बरवाडीह सड़क पर छापामारी कर अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। उस समय बालू का कोई चालान रसीद नहीं रहने की बात सामने आई। इसके बाद बालू लदे ट्रैक्टर को थाना लाया गया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि सीओ के बयान पर फिलहाल अज्ञात ट्रैक...