अलीगढ़, फरवरी 1 -- बरला, संवाददाता। खेल के मैदान से एक गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। 'शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजीपुर बरला' की उभरती हुई खिलाड़ी दीक्षा चौधरी ने अपनी ताकत और तकनीक का लोहा मनवाते हुए उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल )जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रोमांचक मुकाबले में दीक्षा का दबदबा: एच.आर.आई.टी. यूनिवर्सिटी मुरादनगर में आयोजित 'उत्तर प्रदेश स्टेट (वेस्टर्न) आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026' में दीक्षा ने जूनियर कैटेगरी के 50 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। राइट हैंड (दाएं हाथ) के मुकाबलों में दीक्षा ने अपने प्रतिद्वंदियों को एक के बाद एक करारी शिकस्त दी और फाइनल में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। एसोसिएशन में खुशी की लहर : दीक्षा की इस ऐतिहासिक जीत पर शहीद भगत सिंह स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.