मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- क्षेत्र के गांव बरला में गुरुवार को बरला इंटर कालेज में भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय मंत्री यशवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के पर्व को धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यकर्ताओं गांव में घर घर जाकर तिरंगा फहराए। स्वतंत्रता दिवस पर मंडल के प्रत्येक गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। कार्यकर्ता सफाई अभियान चलाकर शहीद स्थलों की साफ सफाई करें। यह कार्यक्रम 10 अगस्त से 15 अगस्त चलाया जायेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकुर त्यागी, ऋषिपाल सिंह, योगी, राजकुमार छपरा, शिवकुमार, डा. रजत सिंह, अजब सिंह, कमल त्यागी व पवन त्यागी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.