रामगढ़, अप्रैल 17 -- गोला, निज प्रतिनिध। बरलंगा थाना क्षेत्र के दुधमटिया के पास चोपाई नाला से गुरुवार को एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। शव की पहचान बरलंगा मुंडा टोला निवासी गणेश सिंह मुंडा 55 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक कई वर्षों से अपने परिजनों के साथ रामगढ़ में रह रहे थे। दो दिन पूर्व वह बरलंगा अपने पैतृक घर आया हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। बरलंगा आने के बाद भी वह अपना घर नहीं पहुंचा तो परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे। गुरुवार सुबह कुछ लोगों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी तो यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो वे सब घटना स्थल पहुंच कर उसकी पहचान की। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.