रामगढ़, सितम्बर 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। आस्था का महापर्व दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल कुमार व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने गोला के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने काकू मिष्ठान, गृहस्थी स्टोर व अन्य कई दुकानों का निरीक्षण कर लीगल खाद्य नमूना ज़ब्त किया गया। काकू मिष्ठान से पेड़ा का नमूना ज़ब्त किया गया। वहीं गृहस्थी स्टोर से हल्दी का नमूना जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को सुरक्षित व स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर जांच अभियान चलाया जा रहा है। जब्त खाद्य सामग्री को रासायनिक जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, रांची भेजा जाएगा। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को खाना बनाने में साफ़ पानी का उप...