धनबाद, मई 23 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता बरमसिया फ्लाईओवर से लेकर भूदा तक अतिक्रमण की वजह से हर दिन जाम की स्थिति बन रही थी। नगर निगम की टीम ने इस रास्ते से अतिक्रमण हटाया। लगभग 50 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानों को तोड़ा गया। नगर निगम ने 24 घंटे पहले यहां अतिक्रमण हटाने को लेकर मुनादी करा दी थी। कई दुकानदारों ने अपने सामान समेट लिए थे, जिन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया, उसे जेसीबी से तोड़ दिया गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कई दुकानों के आगे अतिक्रमण को भी हटाया गया। बैंकमोड़ फ्लाईओवर का एक रास्ता बंद होने से शहर की सभी गाड़ियां बरमसिया फ्लाईओवर के रास्ते जा रही हैं। इसी वजह से यहां जाम की स्थिति बन रही है। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाकर यहां रास्ते को साफ कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.