धनबाद, अक्टूबर 10 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात कर गया पुल चौड़ीकरण कार्य मे हों रही देरी एवं क्षतिग्रस्त बरमसिया पुल पर बात की। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डीआरएम से विस्तृत बात हुई। बताया कि बरमसिया पुल के निर्माण के लिए आरसीडी से रेलवे को 1.43 करोड़ रुपए आवांटित कर दिए गए हैं। बरमसिया पुल के पुनर्निर्माण के लिए 20-25 दिनों के लिए मुख्य सड़क से आवागमन को पूरी तरह से बंद करना होगा। महापर्व छठ एवं दीवाली करीब है। इसलिए छठ बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक को डीआरएम ने बताया कि अभी आवागमन बंद करने से परेशानी होगी। इसलिए छठ खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। दोनों पुलों के विषय में तकनीकी जांच कर शीघ्र आवश्यक कदम उठाते हुए तेज गति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.