गोड्डा, नवम्बर 18 -- पथरगामा। प्रखंड के कस्तूरिया पंचायत अंतर्गत बड़गामा गांव में रहने वाले स्वर्गीय ठेना वासकी के 46 वर्षीय पुत्र पटवारी वासकी सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पटवारी वासकी अपने गांव बड़गामा से पथरगामा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बरमसिया चौक से आगे बढ़े, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पटवारी वासकी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया। वहां मौजूद डॉ. अंकिता काजोल ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान पाया गया कि पटवारी वासकी का पैर टूट गया है, जिसके कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। डॉ. अंकिता...