धनबाद, जून 19 -- धनबाद। भारी बारिश के कारण बरमसिया ओवरब्रिज के पिलर की मिट्टी धंस गई है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने पिलर के नीचे से मिट्टी कटाव देखा तो तुरंत इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी। दरअसल धनबाद में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। आसपास के मोहल्ले का पानी धारा बनकर पूल पर बने छेद के रास्ते पिलर तक पहुंच रही है। पानी के अत्यधिक दबाव के कारण पिलर के मुहाने की मिट्टी धंस गई, और पिलर के एक हिस्से को तोड़ते हुए बाहर निकल गई। मिट्टी का कटाव लगातार जारी है। मालूम हो कि पुल के नीचे रेलवे ट्रैक है जो कि हावड़ा- धनबाद - गया मेन लाइन है। लोगों ने भारी वाहनों के परिचालन को रोका : लगातार कटाव के कारण स्थिति खतरनाक हो गई है। इससे पहले की रेलवे प्रशासन या स्थानीय जिला प्रशासन मामले को संज्ञान में लेती आसपास के रहने वाले लोगों ने अनहोनी या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.