बिहारशरीफ, मई 17 -- बरबीघा में पहली बार होगी बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन एक जून से बरबीघा संत मेरीस इंग्लिश स्कूल में किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब राज्य की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जिले में होगी। संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार और कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु कुमार ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य राज्य में शतरंज खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। अब तक यह प्रतियोगिता राज्य के प्रमुख शहरों में होती रही थी। लेकिन, पहली बार इसे ग्रामीण परिवेश में शेखपुरा जैसे जिले में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष चार खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में करेंगे। राज्य भर के करीब 20...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.