मैनपुरी, नवम्बर 22 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बहसी के युवक की दिल्ली के एक मैरिज होम में बिजली करंट से मौत हो गई। युवक को हलवाई के साथ कार्य करते समय करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। छविनाथ कठेरिया का पुत्र 26 वर्षीय हरेंद्र कुमार उर्फ रॉकी दिल्ली में रह रहा था। वह शादी व अन्य आयोजन में हलवाई के साथ मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार को दिल्ली के नागलोई में एक मैरिज होम में शादी के कार्यक्रम में वह काम कर रहा था, तभी बिजली करंट लगने से हरेंद्र उर्फ रॉकी की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया। शव को ग्राम बहसी लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.