बागपत, मई 18 -- बरनावा के टेक्सी चालक गजेंद्र त्यागी उर्फ लाला की बेटी नैंसी त्यागी ने एक बार फिर फ्रांस के कान फ़िल्म महोत्सव में अपनी ड्रेस से धूम मचा दी। फैशन डिजाइनर नैंसी रेड कार्पेट पर खुद की निर्मित फूलों वाला हरे रंग का गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर चली। गत वर्ष भी नैंसी ने कान महोत्सव में खुद निर्मित गुलाबी रंग के एक हजार मीटर कपड़े से बनी 20 किलोग्राम की ड्रेस में दुनियाभर में अपने फैशन का जलवा बिखेरा था। उसके दूसरी बार कान महोत्सव मे जाने पर बरनावा गांव में खुशी का माहौल है। बरनावा निवासी नैंसी त्यागी ने फैशन डिजाईनिंग के दम पर विदेशों तक धमाल मचा रखा हैं। नैंसी की सफलता पर ग्राम प्रधान फिरोज खान, मास्टर अरुण त्यागी, संजय त्यागी,आंनद जैन, महराज, सुभाष त्यागी, मनोज त्यागी, बलराम त्यागी, जितेंद्र त्यागी खुशी जताई हैं। दो महीने की मेहनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.