देवघर, जनवरी 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। बरनवाल सेवा सदन के सभागार में मंगलवार को बरनवाल महिला समिति द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मंजू बरनवाल के नेतृत्व में एवं सरिता बरनवाल की अध्यक्षता में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत मुख्य अतिथि सह अधिवक्ता सह सेवा सदन के प्रभारी राजकुमार बरनवाल ने महाराजा अहिवरन कि तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर कंपकपाती ठंड को देखते हुए बरनवाल महिला समिति की पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज की महिलाओं ने मिलकर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से सचिव नीलम रानी, उपाध्यक्ष नीतू बरनवाल, कोषाध्यक्ष संगीता बरनवाल एवं सहयोग देने वाली महिलाओं में सुधा बरनवाल, ज्योति बरनवाल, वरि...