देवघर, मार्च 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। बरनवाल सेवा सदन देवघर में बुधवार को बरनवाल महिला समिति की जिलाध्यक्ष सरिता बरनवाल की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अहिबरन के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर सभी महिलाओं ने एक दूसरे के चेहरे पर अबीर और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सभी महिलाएं होली की पारंपरिक गीतों पर जमकर झूमी। इस दौरान महिलाओं द्वारा होली के मनभावन गीतों की प्रस्तुति की गयी। समारोह के दौरान बरनवाल महिला समिति की महिलाओं ने लजीज व्यंजन का भी आनंद लिया। मौके पर बरनवाल महिला समिति की उपाध्यक्ष नीतू बरनवाल ने कहा की होली का त्योहार हम सभी को प्रेम और एकता के सूत्र में बंधे रहने का संदेश देता है। वहीं समिति की सचिव मंजू बरनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.