समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- बिथान। प्रखंड क्षेत्र के सोहमा पंचायत के बरदौनी गांव स्थित एक तालाब में काफी संख्या में आधार कार्ड मिले हैं। गांव के लोगों ने सभी आधार कार्ड को पानी से निकाला। पूर्व सरपंच लक्ष्मी साहु ने बताया कि यह आधार कार्ड बराही के पोस्ट ऑफिस के द्वारा लोगों तक पहंुचना था। लेकिन उसके पहले ही तालाब में लावारिस अवस्था में आधार कार्ड पाये जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसकी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब पैकेट खोला तो इसमें बरदौनी, बेलाही, बराही आदि गांव के लोगों का आधार कार्ड था। इस बाबत स्थानीय लोगों ने कहा कि सोमवार की संध्या पशुपालक अपने भैंस को पानी पिलाने के लिए तालाब गए हुए थे। इस दौरान उन्हें पानी में तैरता एक बोरा दिखाई दिया। बाद में बोरा खोलने पर इसमें आधार कार्ड देख इसकी सूचना अन्य लोगों तक पहुंची। देखते ही देखते ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.