गढ़वा, जुलाई 20 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र का समुचित लाभ अबतक ग्रामीणों के लिए सुनिश्चित नहीं हो सका है। अस्पताल में एक भी स्थायी चिकित्सक नहीं हैं। चिकित्सकों के प्रतिनियोजन से किसी तरह काम चलाया जा रहा है। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित बरडीहा प्रखंड की आबादी करीब 50 हजार है। प्रखंड में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए आलीशान भवन बनाया गया। उसका शिलान्यास तत्कालीन विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने किया था। वहीं उद्घाटन 29 दिसंबर 2021 को झारखंड के तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से किया था। अस्पताल बनने से लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा। स्थानीय अस्पताल में चिकित्सकों के होने से उन्हें 24 घंट...