बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। चननी सियारोवास निवासी महिला विजयलक्ष्मी ने गांव में स्थित लगभग 150 वर्ष पुराने बरगद के पेड़ को काटने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच फरवरी को दोपहर वह अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान मौजा बरसांव में उनकी सास के जमीन पर लगे पुराने बरगद के पेड़ को लोग काट रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.